जे.आर.डी. की उड़ान

29 जुलाई 1992

जे.आर.डी. की उड़ानजीवन में पांच वर्ष की अबोध अवस्था से अस्सी बसंत की सुदीर्घ आयु तक कैसे कोई अगाध प्रेम की दास्तां के उन्माद का चंद शब्दों में वर्णन कर सकता है? जे.आर.डी. और ‘एविएशन’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। नीचे इस ऐतिहासिक सफर की उन चुनिंदा तारीखों का जिक्र है जो जे.आर.डी. की उड़ान के साथ भारत के उड्‌डयन इतिहास की भी सबसे ऊंची उड़ान हैं।

1929

22 जनवरी : जे.आर.डी. टाटा की पहली प्रशिक्षण उड़ान

3 फरवरी : जे.आर.डी. टाटा की जुहू हवाई हवाई पट्‌टी, बंबई से पहली ‘सोलो‘ (एकल) उड़ान

10 फरवरी : जे.आर.डी. को पायलट लाइसेंस प्राप्त।

17 मई : लंदन से फ्रांस के बीच जे.आर.डी. की ‘पायलट‘ के रूप में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान।

1930

3 मई ड्रिग रोड, कराची से उड़ान भरकर जे.आर.डी. द्वारा आगा खां प्रतियोगिता (भारत से इंग्लैंड) जीतने का प्रयास

जे.आर.डी. की उड़ान के साथ भारत के उड्‌डयन इतिहास की भी सबसे ऊंची उड़ान

12 मई : क्रायडन, लंदन पहुंचकर प्रतियोगिता मार्ग संपूर्ण, किंतु पुरस्कार एस्पी इंजीनियर को।

1932

24 अप्रैल : जे.आर.डी. व नेविल विन्टसेन्ट के प्रयासों के फलस्वरूप टाटा एअर लाइंस और ब्रिटिश सरकार के बीच कराची-बंबई-मद्रास हवाई डाक सेवा प्रारंभ करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर।

15 अक्टूबर : जे.आर.डी. द्वारा प्रातः 6 बजकर 35 मिनट पर कराची से अहमदाबाद होते हुए बंबई के लिए उड़ान भरकर भारत में हवाई डाक सेवा का शुभारंभ। कुछ दिनों बाद यात्री सेवा भी प्रारंभ।

1937

6 नवंबर : टाटा एअर लाइंस द्वारा दिल्ली-ग्वालियर, भोपाल-इंदौर-बंबई उड़ान सेवा का प्रारंभ। कुल उड़ान समय 6 घंटे 15 मिनट।

1942

मार्च : भारत में विमान निर्माण हेतु टाटा एअरक्राफ्ट कंपनी का जन्म, किंतु ब्रिटिश सरकार के असहयोग के कारण योजना सफल नहीं।

1943

योरप में विमान दुर्घटना में नेविल विन्टसेन्ट की मृत्यु।

1946

टाटा एअरलाइंस (अभी तक टाटा सन्स का ही एक निजी प्रभाग) सार्वजनिक निर्गम के बाद एअर इंडिया लिमिटेड के नाम से ज्वाइंट स्टॉक कंपनी में तब्दील, जे.आर.डी. टाटा कंपनी के अध्यक्ष।

26 अक्टूबर : ‘अयाटा‘ (इंटरनेशनल एअर ट्रेफिक एसोसिएशन) की दूसरी सामान्य बैठक में भाग लेने जे.आर.डी. टाटा काहिरा में।

1948

8 मार्च : जे.आर.डी. की पहल पर सरकार द्वारा अप्रत्याशित रूप से तुरंत स्वीकृति के पश्चात भारत सरकार (49 प्रतिशत), टाटा घराने (25 प्रतिशत) और सामान्य जनता (26 प्रतिशत) की भागीदारी से भारत की सर्वप्रथम संयुक्त क्षेत्र की कंपनी एअर इंडिया इंटरनेशनल का जन्म।

8 जून : ‘मलाबार प्रिंसेस‘ नामक लोकहीड कॉन्सटेलेशन 749 विमान द्वारा एअर इंडिया इंटरनेशनल की पहली उड़ान बंबई से काहिरा, रोम और जिनेवा होते हुए लंदन के लिए रवाना। उद्‌घाटन उड़ान के यात्रियों में एअर इंडिया इंटरनेशनल के अध्यक्ष जे.आर.डी. टाटा भी।

1950

फरवरी : सरकार द्वारा भारत के नागरिक उड्‌डयन के क्षेत्र में दर्जन से भी अधिक विमान सेवाओं के पनपने से उत्पन्न स्थिति के विश्लेषण हेतु जस्टिस जी.एस. राजाध्यक्ष समिति नियुक्त।

सितंबर : समिति द्वारा विमान सेवाओं की संख्या में तुरंत कमी करने की पेशकश।

1952

सरकार द्वारा भारत की सभी विमान सेवाओं को एक कारपोरेशन (निगम) के अंतर्गत राष्ट्रीयकरण का विचार दृढ़। जे.आर.डी. टाटा द्वारा राष्ट्रीयकरण का कड़ा विरोध। उनके सुझाव पर अंतरदेशीय व अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को अलग-अलग निगमों के तहत रखने पर सरकार राजी। प्रधानमंत्री पंडित नेहरू द्वारा जे.आर.डी. को दोनों निगमों के अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह। टाटा समूह में अपने सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद जे.आर.डी. द्वारा केवल अंतरराष्ट्रीय सेवा के अध्यक्ष का पद स्वीकार।

अप्रैल : जे.आर.डी. ‘अयाटा‘ की कार्यकारी परिषद के सदस्य बने।

1 अगस्त : भारत के नागरिक उड्‌डयन के इतिहास में जे.आर.डी. युग का अंत। संसद द्वारा पारित दो बिलों के तहत भारत में निजी तौर पर कार्यरत सभी विमान सेवाएं राष्ट्रीयकृत। एअर इंडिया लिमिटेड व अन्य सभी अंतरदेशीय विमान सेवाओं का ‘इंडियन एअर लाइंस कारपोरेशन’ में समावेश। ‘एअर इंडिया इंडरनेशनल‘ का नया राष्ट्रीय स्वरूप ‘एअर इंडिया कारपोरेशन’। जे.आर.डी. इंडियन एअर लाइंस के निदेशक मंडल के सदस्य व एअर इंडिया के निदेशक मंडल के अध्यक्ष।

15 अक्टूबर : भारत में नागरिक उड्‌डयन की रजत जयंती मनी। भारत में इसके प्रणेता जे.आर.डी. टाटा ‘पद्‌मविभूषण’ सम्मान से अलंकृत।

27 अक्टूबर : जे.आर.डी. ‘अयाटा’ (अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ) के अध्यक्ष पद पर। ‘अयाटा’ की चौदहवीं साधारण सभा का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री पंडित नेहरू द्वारा उद्‌घाटन।

1942

जे.आर.डी. की ऐतिहासिक कराची-बंबई उड़ान की तीसवीं वर्षगांठ। 58 वर्षीय जे.आर.डी. द्वारा इस विमान यात्रा की पुनरावृत्ति की घोषणा। पुरातन ‘पस-मोथ’ विमान तो कहीं शेष नहीं, किंतु उसके समकालीन ‘लेपर्ड-मोथ’ कलकत्ता में एक संग्रहक के यहां क्षत-विक्षिप्त हालत में विमान को उड़ने लायक बनने के लिए लंदन ले जाया गया।

15 अक्टूबर : टाटा एअर लाइंस की उद्‌घाटन उड़ान की जे.आर.डी. टाटा द्वारा पुरातन ‘लेपर्ड-मोथ’ विमान में कराची से अहमदाबाद होते हुए बंबई तक की ‘पायलट’ के रूप में यात्रा।

1978

फरवरी : तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने जे.आर.डी. से अपनी वर्षों पुरानी कटुता का प्रभाव दिखाया। 4 दशकों से भी अधिक समय तक अंतरंग रूप से भारत के नागरिक उड्‌डयन से जुड़े जे.आर.डी. एअर इंडिया व इंडियन एअर लाइंस के निदेशक मंडल से अकारण हटाए गए। जे.आर.डी. को इस घटना की सूचना सरकार से मिलने के बजाय एअर इंडिया में उन्हीं के उत्तराधिकारी मनोनीत, एअर चीफ मार्शल पी.सी. लाल से। एअर इंडिया के अध्यक्ष पद के पूरे कार्यकाल का निर्वाहन जे.आर.डी. द्वारा पूर्णतः मानद (बगैर पारिश्रमिक लिए) तौर पर।

1980

अप्रैल : इंदिरा गांधी सरकार के सत्ता में आते ही जे.आर.डी. पुनः एअर इंडिया व इंडियन एअर लाइंस के निदेशक मंडल पर।

1982

15 अक्टूबर : 97 वर्षीय जे.आर.डी. द्वारा सभी के मना करने के बावजूद कराची-बंबई उड़ान की पचासवीं (स्वर्णिम) जयंती पर ऐतिहासिक उड़ान की पुनरावृत्ति। एअर इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष रघुराज सहित सभी द्वारा जे.आर.डी. के इस साहस भरे प्रयास को पूरा सहयोग।

1986

जे.आर.डी. का नाम एअर इंडिया के नए निदेशक मंडल में नहीं, परंतु टाटा घराने के ही रतन टाटा एअर इंडिया के नए अध्यक्ष मनोनीत।

1992

15 अक्टूबर : 88 वर्षीय जे.आर.डी. उस ऐतिहासिक उड़ान की हीरक जयंती पर उस यात्रा की पुनरावृत्ति करेंगे?

टिप्पणी करें

CAPTCHA Image
Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)