Jitendra Muchhal | Jitendra Muchhal Website | J Muchhal | जीतेंद्र मुछाल» न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क में खाने की ‘छप्पन दुकान’
न्यूयॉर्क में खाने की ‘छप्पन दुकान’

वर्ली फूड फेस्टिवल में पूरा आनंद

कहीं गरमा-गरम आलूटिक्की, तो कहीं लजीज भेलपुरी। कहीं स्वादिष्ट ‘राज-कचोरी‘, और कहीं पराठा और पनीर। ना मैं इंदौर की छप्पन दुकान पे हूं और ना ही दिल्ली के निरूलास में, यह नजारा था 5 अप्रैल की शाम वर्ली फूड फेस्टिवल के दूसरे सोपान में। जहां हजारों की तादाद में न्यूयॉर्क के भारतीय भोजनप्रेमियों ने कई तरह के शाकाहारी और निरामिश भोजन का ‘आस्वादन‘ किया।

वर्तमान में चल रही भोजन, टॉप शेफ, फूड रियलिटी शो आदि की लोकप्रियता को देखते हुए वर्ली सिंह और उनके पति ने ‘वर्ली फूड फेस्टिवल‘ के नाम से भोजन का मेला न्यूयॉर्क में लगाया। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी के सभी नामी-गिरामी भारतीय रेस्टोरेंट ने यहां बूथ लगाए, आने वालों को अपनी 2-3 विशेष ‍’डिशेज‘ का स्वाद चखाया। साथ ही में ग्लैमर और ख्याति को बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि और आकर्षण के केंद्र विख्यात संजीव कपूर और पद्मा लक्ष्मी और टॉप शेफ में भारत में प्रचलित हो रहे कई उभरते ‘शेफ’।

आकर्षण के केंद्र विख्यात संजीव कपूर और पद्मा लक्ष्मी और टॉप शेफ में भारत में प्रचलित हो रहे कई उभरते ‘शेफ’

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन पैवेलियन में शाम 5 से 10 के इस आयोजन में हजारों की तादाद में इस इलाके के प्रवासी और कई अमेरिकन लोगों ने एक ही छत के नीचे सारे मशहूर भारतीय रेस्टोरेंट्‍स के खाने के स्वाद का आनंद लिया। इंट्री फीस $100 और $250 थी। अंदर सभी स्टॉल्स पे ‘सैम्पलिंग‘ का कोई शुल्क नहीं था। इसके साथ सभी को इन रेस्टोरेंट्‍स के डिस्काउंट कूपन भी दिए गए। कोई 50 से ‍अधिक रेस्टोरेंट्‍स ने वहां पर अपने बूथ लगाए थे। लोग दफ्तरों से सीधे टाई-सूट और काम की पोशाक में आए थे। लेकिन अंगुलियों में भरीं ‘डिशेज‘ के स्वाद के चटखारे लेने में कोई लाजो-शरम नहीं थी।

वर्ली फूड फेस्टिवल का यह दूसरा साल था, और इसके बाद यह अगले साल दुबई में आयोजित किया जाने वाला है। टीवी पर सदा छाए हुए संजीव कपूर और पद्मा लक्ष्मी को इतने पास से देखने, बात करने और हां, पाक-प्रणाली की विधियां बताते हुए लोगों को बहुत आनंद आया। इंदौरी हूं, मालवी स्वाद अंतस में बसा है,  गोया यहां पर श्रीमाया या जैन-मधुरम का एक बूथ होता और यहां लोग पाये से उतरती जलेबी और मसालेदार गराड़ू खाते तो यह सब भी धन्य हो जाते!!

www.Varlifoodfestival.com

कर्म साधना ही असली दिवाली
दिवाली के दिन 26 अक्टूबर को एयर इंडिया की मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान एआई-191 ने मुंबई से मंगलवार रात 1.30 बजे उड़ान भरी। डायरेक्ट फ्लाइट के लिए अमेरिका की दूरी 15.30 घंटे में तय होनी थी। 300 से अधिक यात्रियों वाली उड़ान में सिर्फ 37 यात्री थे। जहाज के कप्तान परमार के अनुसार भी ये सबसे हल्की उड़ान थी। 37 यात्रियों में एक मैं था, एक मेरा अमेरिकन दोस्त बॉब और दो थे बिलेनियर रतन टाटा और अनिल अंबानी।

टाटा को तो मैंने प्लेन के टेकऑफ के समय देख लिया था, लेकिन प्लेन के स्टाफ ने अनिल अंबानी के बारे में भी बताया। अनिल अंबानी सीट-1 पर और उसके ठीक पीछे रतन टाटा सीट-2 पर बैठे थे। यात्रा के दौरान दोनों से मिलने और फोटो की इच्छा जाहिर की लेकिन फर्स्ट क्लास के यात्रियों से मिलने के लिए सब निर्णय जहाज का कप्तान ही लेता है।

न्यूयॉर्क में सुबह 7.30 बजे उतरते समय दोनों को बहुत करीब से देखा और व्यक्तिगत रूप से अनिल अंबानी और रतन टाटा को हैप्पी दिवाली कहा, जिसका उन्होंने बड़े मुस्कराते हुए उत्तर दिया। अनिल अंबानी हरी टी-शर्ट और ऊपर से ओवरकोट और टाटा बिजनेस शर्ट और ओवरकोट में थे।

कर्म-साधना ही असली लक्ष्मी-पूजा है, बता दिया रतन और अनिल ने!! हैप्पी दिवाली….।

दोनों के लिए अमेरिका में भी प्लेन के दरवाजे पर उनके भारतीय मूल के आफिसर रिसीव करने आए थे, इमीग्रेशन में दोनों दस खिड़कियों की दूरी पर खड़े थे और फिर रतन टाटा तो सामान के लिए बैगेज एरिया में भी पांच मिनट रुके।

टाटा को प्लेन में देखकर अच्छा लगा लेकिन अनिल अंबानी को देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि दिवाली के दिन अपने देश और घर से दूर ये लक्ष्मी पुत्र किस लक्ष्मी की सेवा में सात समुंदर पार आए थे? क्योंकि अनिल अंबानी तो वैसे भी काफी धार्मिक हैं। क्या प्लेन में इन दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात की, वो फर्स्ट क्लास के पर्दे के पीछे छुपा है। दिवाली के दिन अमेरिका में अनिल अंबानी और रतन टाटा को हैप्पी दिवाली बोलकर और सुनकर मैं तो धन्य हो गया। और हां, मेरी मां सहित भारत की हर मां के लिए जिनका बेटा दिवाली के दिन उनके साथ नहीं हैं, एक संदेश कि कोकिला बेन अंबानी भी आप ही की तरह हैं!! कर्म-साधना ही असली लक्ष्मी-पूजा है, बता दिया रतन और अनिल ने!! हैप्पी दिवाली….।

न्यूयॉर्क में दोस्तों को देखकर उमड़ा प्यार
किसी स्कूल के पुराने विद्यार्थियों का बरसों बाद मिलना अब परंपरा सी हो गई है। अमेरिका निवासी ऐसे भारतीयों को एक मंच पर लाने की पहल भारत के दस पब्लिक स्कूलों ने की है। न्यूयॉर्क में यह काम जितेन्द्र मुछाल व नीरज लाल ने कर दिखाया।

18 नवंबर को न्यूयॉर्क की लॉ फर्म मोसेस एंड सिंगर के कार्यालय में मिले पुराने विद्यार्थी न केवल मिले बल्कि ढेरों गप्प लगाई और भोजन का लुत्फ भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे भारतीय काउंसलर जरनल प्रभु दयाल।

फिल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप भी उपस्थित थे। जो सिंधिया स्कूल ग्वालियर के 1989 बैच के विद्यार्थी रहे है। कार्यक्रम में सिंधिया स्कूल ग्वालियर, मेयो कॉलेज अजमेर, दून स्कूल देहरादून, लारेंस स्कूल सनावर, लारेंस स्कूल लवडेल, डेली कॉलेज इंदौर, सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर, एमजीडी जयपुर, वेलहेम्स गर्ल्स व राजकुमार कॉलेज राजकोट के पुराने विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हिलैरी क्लिंटन को भारतीय समुदाय का समर्थन
रविवार की रात न्यूयॉर्क के आलीशान शेरटन होटल के बॉल रूम में अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के प्रमुख व्यवसायी, डॉक्टर और गणमान्य नागरिकों ने डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलैरी क्लिंटन के समर्थन में आयोजित भोज में हिस्सा लिया।

अपने उद्‍बोधन में हिलैरी क्लिंटन ने अमेरिका में भारतीय समुदाय के योगदान और भारत-अमेरिका के बहुआयामी रिश्तों पर जोर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्‍य आयोजक थे होटल व्यवसायी और क्लिंटन परिवार के घनिष्ठ मित्र संतसिंह चटवाल। हालाँकि बिल क्लिंटन कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

अपने गरिमापूर्ण भाषण में हिलैरी ने अमेरिका के मुख्‍य आंतरिक विषय स्वास्थ्य सेवा, अर्थव्यवस्था और जनता के लिए प्रतिबद्ध शासन की चर्चा की। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अमेरिका की विश्व में एक मित्र और मददगार राष्ट्र के रूप में छवि को वापस स्थापित करने के लिए अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने भारत की महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना का उल्लेख और स्वागत किया।

कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। भारतीय अमेरिका समुदाय में दीपक चोपड़ा और डॉ. राणावत भी उपस्थित थे

हिलैरी के भाषण के शुरू और अंत में 1250 से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और भारत के नाम के उल्लेख पर बार-बार तालियों से स्वागत किया। हिलैरी रोधम क्लिंटन का स्वागत करते हुए संतसिंह चटवाल ने कहा कि क्लिंटन परिवार और भारतीय समुदाय तथा भारत के रिश्ते बहुत पुराने और गहरे हैं। किसी भी चुनाव प्रत्याशी के लिए भारतीय समुदाय की ओर से यह पहला और अपने आप में सबसे बड़ा आयोजन था।

हिलैरी क्लिंटन का परिचय चटवाल के पुत्र विक्रम चटवाल ने दिया। पूरे अमेरिका से भारतीय इस कार्यक्रम के लिए आए थे। भारत से भी हिलैरी और क्लिंटन समर्थक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शरीक थे। उनमें प्रमुख थे जी समूह के सुभाष चंद्रा, हिंदुजा और केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल। पटेल कार्यक्रम के कुछ पहले निकल गए थे। कार्यक्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे। भारतीय अमेरिका समुदाय में दीपक चोपड़ा और डॉ. राणावत भी उपस्थित थे।

पीले रंग की पोषाक और गले में बड़े मोतियों की माला पहने हिलैरी हर एक व्यक्ति से काफी आत्मीयता से हाथ मिला रही थीं और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त कर रही थीं। बीच-बीच में संत चटवाल ‘खास’ मित्रों का हिलैरी को थोड़ा लंबा परिचय दे रहे थे। जिन चुनिंदा व्यक्तियों को हिलैरी क्लिंटन के साथ हाथ मिलाने और व्यक्तिगत तस्वरी खिंचवाने का भी अनूठा अवसर मिला, उस कतार में खड़े होकर बहुत करीब से हिलैरी क्लिंटन को चंद पलों के लिए देखने का अवसर मिला। अमेरिका में चुनाव प्रक्रिया के दौरान इस तरह के ‘डोनेशन डिनर’ का काफी प्रचलन है। कल रात के भोज में प्रति सीट 1000 डॉलर के अनुमान से भारतीय समुदाय के हिलैरी क्लिंटन के समर्थकों ने अपना ‘योगदान’ दिया था। आयोजन में लगभग 10 से 15 लाख डॉलर (4 से 5 करोड़ रुपए) हिलैरी क्लिंटन के चुनाव फंड के लिए जमा हुए।